मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वृद्ध ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

September 16, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शव पीएम को भेजा, जांच में जुटी पुलिस 

सहसबान। नगर के मुहल्ला जहांगीराबाद में श्रीप्रकाश माहेश्वरी उर्फ़ लटूरी 60 ने अपने घर में फांसी लगाकर कर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के तीन पुत्र हैं। तीनों पुत्र बाहर रह कर नौकरी करते हैं। कुछ समय पूर्व उनकी पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतक अपने घर में अकेला रहता था। बुधवार की शाम तक लोगों ने उन्हें देखा था। गुरुवार दोपहर मुहल्ले के लोगों ने देखा तो वृद्ध का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। देखते ही देखते लोगो की भीड़ जमा हो गई ।कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवतः वृद्ध ने रात में किसी समय आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के पुत्रों को सूचना देने के साथ ही शव पीएम को भेज दिया। सीओ प्रेम कुमार थापा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights