सहसवान। ब्लाक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहसवान ब्लाक के 15 और दहगवां ब्लाक क्षेत्र के आठ कुल 23 जोडे विवाह बंधन में बंधे। इनमें से 22 लोगों का विवाह हिंदू वैदिक रीति रिवाज से और एक जोडे का निकाह कराया गया। सहसवान ब्लाक ब्लाक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सांसद संघमित्रा मौर्य ,पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ,दहगवां ब्लाक प्रमुख सुभाष गुप्ता, दीक्षा माहेश्वरी, मयंक गुप्ता, बीडीओ डीके सिंह, अजय कनौजिया, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ गल्ला व्यापारी सुबोध कुमार पप्पू आदि ने नवविवाहित जोडों को आशीष और उपहार प्रदान किए। सभी जोडों को सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुग्रह राशि का चेक और गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया। इस मौके पर नीरू सक्सेना, एडीओ भूपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र यादव, तोफान सिंह, अनिल यादव, राकेश यादव, मुहम्मद सलीम, यतेन्द्र सक्सेना, अजहर इकबाल, संदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन कमर जमशेद ने किया।