बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज बुधवार को शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक पर्व मनाया गया। प्राचार्या डा.वसुधा श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज कुमार सिंह ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से छात्र छात्राओं को बताते है कि उन्होने शिक्षा सुधार की दिशा में काफी काम किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी आराधना वर्मा द्वारा शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। दीक्षा तिवारी, विनीता, मनीषा, शालिनी ने समाज में शिक्षक की भूमिका विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रईस, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, विशाल बाबू, रचना, शिवांगी, सत्यवीर, सतेंद्र, अर्जुन आदि मौजूद रहे।