बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित साहूकारा कालोनी स्थित बांके बिहारी मंदिर पर बीती मंगलवार की रात राधा रानी का जन्म दिवस राधाष्टमी के रुप में धूमधाम से मनाया गया। इसको लेकर मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने काफी तैयारियां की थी। सबसे पहले यहां राधा रानी की श्रंगार आरती आयोजित की गई। इसके बाद बांके बिहारी की पंच आरती की गई। शाम को यहां मंदिर के मंहत सुभाष चंद्र वाहेती समेत भक्तों ने 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। विभिन्न कलाकारों द्वारा राधा रानी एवं बांके बिहारी के मधुर गीतों का गुणगान किया गया। इससे पहले यहां राधा चालीसा का पाठ भी कराया गया। इस महोत्सव में महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। देररात को यहां राधा रानी की महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र असावा, अवनेश कुमार वार्ष्णेय, पवन वाहेती, नीरज वाहेती, प्रभात माहेश्वरी, मुकेश गुप्ता, दीपक माहेश्वरी, स्वतंत्र बाबू, राकेश माहेश्वरी सर्राफ, उमेश तोषनीवाल, सुवीन माहेश्वरी, गोपाल वार्ष्णेय, राजीव असावा, मुकुंद मालपानी, चंद्रसेन माहेश्वरी, सचिन असावा, नवल शर्मा, गोवर्धन सिंह, आशीष वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित रघुनाथ जी महाराज कुटीर मंदिर में राधाष्टमी का पर्व मनाया गया।