बदायूं।आईटीआई के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बदायॅॅॅू,, दातागंज, कादरचैक, दहगवाॅ संस्थानों में सत्र अगस्त-2021 में प्रवेश हेतु प्रथम मैरिट सूची जो राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, बदायूॅं के नोटिस बोर्ड़ पर चस्पा है, से प्रवेश की अन्तिम तिथि 15-09-2021 तक निर्धारित की गयी थी को जनहित में पुनरीक्षित कर परिषद कार्यालय द्वारा तिथि विस्तार दिनाॅक 18-09-2021 कर दिया गया है। प्रशिक्षार्थी 18-09-2021 तक अपने समस्त शैक्षिक अंक पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, एवं मूल निवास प्रमाण पत्रों की मूल एवं उनकी छाया प्रतियां, स्वास्थ प्रमाण पत्र, शपथ पत्र एंव तीन फोटो संस्थान में जमा कर प्रवेश ले सकते हंै। बिल्सी संस्थान के प्रवेश राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, बादशाहपुर बिल्सी एवं बिसौली संस्थान के प्रवेश राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, आसफपुर रोड बिसौली में होंगे। बदायॅू, कादरचैक, दहगवाॅ एवं दातागंज संस्थानों के प्रवेश राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, सालारपुर बदायॅू में होंगे।