मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल की अध्यक्षता में पोषण चैपाल का आयोजन

September 15, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शासन के आदेश पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद में बनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तत्वाधान में आज बांके बिहारी लॉ कॉलेज उझानी में पोषण चैपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गंभीर कुपोषित बच्चे तथा पोषण पुनर्वास केंद्र बदायूं में सुधार के उपरांत सामान्य श्रेणी में आए बच्चों के माता-पिता को जागरूक करने के लिए आमंत्रित किया गया इस कार्यक्रम का आरंभ करते हुए तरुण वर्मा बाल विकास परियोजना अधिकारी उझानी द्वारा बताया गया कि पोषण चैपाल कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय रूप से एवं परंपरागत रूप से ग्रामीण समुदाय में उपलब्ध सामग्री का जनसामान्य में कुपोषण को दूर करने में उपयोग को बढ़ावा देने का उद्देश्य है इसके लिए जनपद की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विभिन्न ग्रामों में आंगनवाड़ी केंद्रों पर तथा लाभार्थियों के घरों पर पोषण वाटिका भी लगवाई गई है जिसमें पालक गाजर तथा इसी प्रकार की हरी विटामिन युक्त सब्जियों के लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाएं एवं सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से जनसामान्य में पोषक तत्व की जानकारी विभिन्न रूचि पूर्ण तरीके से उपलब्ध कराती है साथ ही साथ उन्होंने आंगनवाडी कार्यकत्रियों को नियमित रूप से कुपोषित बच्चों के वजन एवं लंबाई का रिकॉर्ड रखकर बच्चों के माता-पिता को भी जागरूक करने की सलाह दी गई इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल के द्वारा उपस्थित जन समुदाय को  सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं एवं बच्चों के विकास की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की सलाह दी साथ ही साथ उनके द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने का भी अनुरोध किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिथिलेश अग्रवाल सदस्य राष्ट्र राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के विभिन्न पक्षों के बारे में जन समुदाय को जानकारी दी गई साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी बताया गया कि स्थानीय रूप से उपलब्ध सब्जियां बफेलो तथा हमारी रसोई में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के मसाले किस प्रकार बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण की वृद्धि में सहायक हो सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सुमंगला योजना का भी लाभ उठाने के लिए जन समुदाय को प्रोत्साहित किया इस पोषण चैपाल में बाल विकास विभाग की हेमलता ,संगम,अरुणा,पूनम आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा स्थानीय सब्जियों और  फलों व जन सामान्य की रसोई में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के अनाजों की भी पोषक तत्वों की महत्वता  दर्शाते हुए सुंदर रंगोली बनाई गई इस कार्यक्रम में सुजाता ,सुषमा व सरिता कार्यकत्रियों के द्वारा बाल विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे ड्राई राशन जैसे चने की दाल सोयाबीन का तेल गेहूं व चावल के प्रयोग से बनने वाले विविध व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 7 माह की 2 गर्भवती महिलाओं व7 माह के तीन बच्चों का अन्नप्राशन  कराया गया साथ ही साथ इन कार्यक्रमों के आयोजन लाभों के बारे में भी तरुण वर्मा द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं जन सामान्य को बताया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लाल श्रेणी के बच्चों के माता-पिता को पोषण पोटली तथा सहजन के पौधों का वितरण माननीय सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग व नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मिथिलेश अग्रवालसदस्य राज्य महिला आयोग दीपमाला गोयल नगर पालिका अध्यक्षा,  जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा, बांके बिहारी लॉ कॉलेज के प्रबंधक , प्रधानाचार्य ऐ के सिंह, प्राध्यापक नवीन कुमार ,बाल संरक्षण अधिकारी रवि ,रूचि, छवि ,बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद ,बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुण वर्मा ,गीता रानी के अतिरिक्त रेखा साहू गुंजन शर्मा ,नीतू राठोर ,शालू, नीतू शर्मा ,कविता जौहरी, आकांक्षा ,दीपा ,सुषमा आदि आंगनवाडी कार्यकत्रियों भी उपस्थित रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights