बदायूं।आज जीलॉट पब्लिक स्कूल अलापुर रोड़ बदायूॅ के प्रांगण में हिन्दी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर बच्चों ने कविता, भाषण आदि प्रस्तुत किए। हिन्दी अध्यापिका नीलम जौहरी ने हिन्दी दिवस को अपने शब्दो में व्याख्यान किया एवं ‘‘इतनी शक्ति हमे देना दाता‘‘ प्रार्थना प्रस्तुत की। छात्र सैमुअल यादव, सरिता, भूमिका एवं अनस तौकीर ने कविता, भाषण आदि प्रस्तुत कर बच्चों एवं अध्यापकों का मन मोह लिया। उपप्रधानाचार्य राहुल देव ने बताया कि हिन्दी हमारे देश की राष्ट्रभाषा है हमे इसके महत्व को कभी नहीं भूलना चाहिए। साथ ही दुनिया के लगभग 55 करोड़ लोग हिन्दी भाषा का प्रयोग करते है। विद्यालय निदेशक अनिल बाबू ने बताया कि हिन्दी भाषा हमारे देश की प्राचीनतम भाषा है। यह सवसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हमें हिन्दी भाषा का अपनी दिनचर्या में अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रूपकिशोर ने किया। इस अवसर पर अध्यापक अध्यापिकाओं में मुरारी मोहन सक्सेना, आशीष सक्सेना, अमरीश कुमार, शुभोदित बेंल्गिटन, शोएव अयूव, शिव नारायण दीक्षित, राजीव कुमार अग्रवाल, नीलम जौहरी, रिफत अख्तर, नितिन कुमार गौतम, तृप्ति सक्सेना, अखिलेश कुमार, लाल बहादुर, इबरत जहॉं, समीरा अरशद, कशिश यादव, प्राची शर्मा, स्वीटी, नेहा सिंह, शालू उपाध्याय एवं सार्थक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।