बिल्सी। आज भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) प्रदेश संयोजक ठाकुर सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पर पंहुच कर किसानों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। जिसमें उन्होने कहा कि क्षेत्र के गांव घंघोसी, खंडुआ, कुदरनी, लहरा, गढ़ी आदि गांवों की खसरा-खतौनी राजस्व विभाग को वापस कराई जाए। ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना न पड़े। इसके अलावा शाम को ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती को बंद किया जाएं। क्षेत्र के गांव खितौरा भगवंत में राशन कार्डो की जांच कर पात्रों लोगों के क़ार्ड बनाए जाए। गांव की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के लिए सफाई कर्मियों को लगाया जाए। ताकि गांवों की सफाई व्यवस्था ठीक रह सके। इसके अलावा क्षेत्र में रहने वाले पासी जाति के लोगों को एसपी के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। उन्होने डीएम से शीघ्र उक्त समस्या का समाधान कराएं जाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदीप कुमार चौहान, केसरी, हरपाल सिंह, भारत सिंह, जसवीर सिंह, सुरेश चंद्र, विपिन सिंह, अनूप राठौर, रामभरोसे लाल आदि मौजूद रहे।