हम जागरुकता से ही रोक सकते है साइबर क्राइमःअनिरुध्द

14BDN-056
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी के महेश कालेज में हुई पुलिस की पाठशाला

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी। शासन के निर्देश पर महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाएं जाने के उद्देश्य को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत नगर के श्री महेश बाल इंटर कालेज में डिप्टी एसपी अनिरुध्द सिंह ने एक पाठशाला का आयोजित की। जिसमें छात्राओं को समाज में इज्जत और सम्मान के साथ जीने के लिए तमाम तरह से जागरुक करते हुए पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं सांविधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। मिशन शक्ति की सफलता के लिए हम सब को आगे आना होगा अन्याय व अत्याचार कभी भी किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे”.कि “मिशन शक्ति की सार्थकता के लिए हमें महिलाओं को वह माहौल देना होगा। उन्होने कहा कि मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने पर एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां महिला पुलिस कर्मी की ओर से महिला संबंधित समस्याओं को सुना जाता है। प्रथम सूचना रिपोर्ट महिला पुलिस कर्मी ही दर्ज करती है। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाती है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी कॉप एप, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 एवं एंटी रोमियो स्क्वॉयड के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि आज महिलाएं किसी भी पुरुषों से पीछे नहीं है। वह लगातार संघर्ष करते हुए अपने स्तर को बेहतर बना रही है। उन्होने कहा कि वर्तमान में मोबाइल (साइबर) के माध्यम से तमाम अपराध हो रहे है। जिससे वह हमेशा सतर्क रहे। मोबाइल होने वाले अपराध को अपने जागरुक और सावधान होकर ही समाप्त कर सकते है। इसके बाद कालेज की प्रधानाचार्या कुटमा देवी ने डिप्टी एसपी अनिरुध्द सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आलोक सक्सेना, नरेश चन्द्र, अनीता सोमानी, सुमन रानी, नीरेश, सतीश चंद्र, ध्रुवराज सिंह, अभिषेक कुमार, रजनेश कुमार, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights