बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक डा.जयश्री शर्मा और डा.प्रगति शर्मा ने छात्राओं की समस्याओं को सुना। साथ ही उनके निराकरण के लिए तमाम टिप्स भी दिए। ताकि छात्राओं का स्वास्थ्य बेतहर रह सके। महाविद्यालय की प्राचार्या डा.वसुधा श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ परिवार का विकास कर सकती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसलिए छात्राओं को चाहिए वह अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ प्रभारी आराधना वर्मा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ पंकज कुमार सिंह के द्वारा आयोजित कराया गया। इस मौके पर डा.शाहबुद्दीन अली खां, अब्दुल रईस, सुभाष बाबू, शालिनी, दीक्षा तिवारी, विनीता, महक, कनिष्का, मनीषा, सुधा आदि छात्राएं शिविर में मौजूद रही।