बिल्सी। शैक्षिक संवर्ग की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आज मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में नगर के बदायूं रोड स्थित जेएस पैलेस पर धरना दिया गया। जिसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूल शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईया एवं आगंनबाड़ी वर्करों ने अपनी माँगो को पुरज़ोर तरीक़े से उठाया एवं सरकार से अपनी सभी माँगो को पूरा करने के लिए एकजुटता के साथ आवाज़ उठाई। ब्लॉक अध्यक्ष सुशील चौधरी ने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को सरकार लंबे समय तक गुमराह नहीं कर सकती है। उनकी मांगों को सरकार को हरहाल में पूरा करना होगा। उन्होने कहा कि जब तक संघ की मांगों को सरकार पूरा नहीं कर देती है तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर शिक्षामित्र संघ के ज़िलाध्यक्ष अमित शर्मा, राधाबल्लभ उपाध्याय, अर्चना शंखधार, अन्जू शर्मा, मनीषा हंसावत, शक्ति वार्ष्णेय, प्रज्ञा, रेखा, ममता, दीपॉजंली, अन्जू शंखधार, पूजा, ज्योति, मीनाक्षी, शान्ति देवी, अनीता, सीमा, चन्द्रप्रभा, अनुदेश संघ के ब्लाक अध्यक्ष कीर्ती ठाकुर, हिमांशु यजुर्वेदी, शैलेश चौहान, धीरेंद्र सिंह, उदयन वार्ष्णेय, दुर्गश वर्मा, मनोज सक्सेना, अगरपाल, कुवंरपाल मौजूद रहे।