भाजपा की विनाशकारी नीतियों से सपा सरकार ही बचाएगी

14BDN-52
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी के ग्रीन हाउस में सपा की समीक्षा बैठक
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित नारायन ग्रीन हाउस में आज मंगलवार को समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर जाकर एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोट बनवाने का काम करें। जिन लोगों के वोट कट गए हैं। उनके भी वोट बनवाने का काम करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता को भाजपा की विनाशकारी नीतियों से सपा सरकार ही बचाएगी। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष एवं संभावित प्रत्याशी उदयवीर शाक्य ने कहा कि वर्तमान में केंद्र-राज्य की सरकार पर महंगाई और तथा भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। साथ ही युवाओं को रोजगार के नाम पर लंबे समय से गुमराह किया जा रहा है। पूर्व मंत्री विमल कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि 2022 में प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी की सरकार बनेगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं को भरपूर सम्मान मिला है और इस बार महिलाओं ने भी समाजवादी सरकार लाने का मन बना लिया है। इस मौके पर हाजी अजमल खान, किशोरी लाल शाक्य, सुनील यादव, रंजीत वार्ष्णेय, ललित गिरी, अकरम कुरैशी, फैजान राइन, गोपाल वार्ष्णेय, उदयभान सिंह, सर्वेश यादव, अनिल दीक्षित, सुखबीर सिंह चौहान, सईद खान, सरताज अल्वी, देवेंद्र यादव, प्रवेंद्र शाक्य, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights