मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुरानी रंजिश के चलते अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,परिजनो ने लगाया आरोप

September 14, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की गांव के ही रहने वाले लोगों से रंजिश चल रही थी। जब वह सुबह टहलने गया और वापस घर नहीं लौटा तो परिजन पुलिस के पास गये।शाम के समय गांव के ही एक खेत में अधेड़ व्यक्ति का गोली लगा शव पड़ा देख ग्रामीणों में सनसनी फैल ग्ई।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एस.पी सिटी,सी.ओ व कोतवाल मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं मृतक के बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।वहीं पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार की सुबह पांच बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोमा निवासी राम दयाल (50) पुत्र सुंदर लाल की गांव में स्थित तालाव के किनारे चरी के खेत में सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।शव के पास ही 315 बोर का देशी तमंचा पड़ा था।मृतक के बेटे ने बताया कि सुबह उसके पिता टहलने गये थे जब वह घर नहीं लौटे तो उन्हें उनकी चिन्ता हुई तो उन्होंने उनके मोबाइल पर फोन किया तो बन्द आने पर उन्हें चिन्ता हुई तो वह पुलिस को तहरीर देने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें ढूंढने को कहा तो परिजन उनकी तलाश में जुट गये।परिजनों ने बताया कि शाम पाँच बजे के करीब जब गांव के बच्चे तालाव किनारे चरी के खेत में पहुंचे तो देखा उसके पिता के सीने में गोली लगी थी और वह मृत थे।शव चरी के खेत में पड़े होने की जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई।वहीं राम दयाल का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के बेटे ने गांव के ही मुकेश साहू व इन्द्रपाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि इन लोगों ने 27 जुलाई को भी बसोमा रेलवे क्रॉसिंग पर उसके पिता पर जानलेवा हमला किया था और उसके पिता राम दयाल की हत्या मुकेश साहू व इन्द्रपाल ने हत्या की है।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल अजय सिंह चाहर मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।जानकारी मिलने पर एसपी सिटी प्रवीण सिंह,सी०ओ गजेंद्र श्रोत्रिय घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।रामदयाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights