पीलीभीत। थाना न्यूरिया सेठ के अंतर्गत नगर पंचायत मझोला में पूर्व चेयरमैन अजय गोयल के भाई प्रवीण गोयल के गोदाम में दिनांक 22/7/21 रात में चोरों ने गोदाम के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखे कॉस्मेटिक के सामान आदि चोरी करके ले गए थे उक्त घटना के मामले में गोदाम मालिक ने थाना न्यूरिया में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए थाना न्यूरिया निरीक्षक जगत सिंह ब मझोला चौकी इंचार्ज कमलेश सिंह लगातार चोरी की छानबीन में लगे हुए थे उनके काफी प्रयासों से चोरी की घटना में शामिल तीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की और जब चोरों की तलाशी ली तब थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम हुकुम सिंह उर्फ हुक्मा के पास से एक देशी तमंचा ग्राम रोतनिया निवासी नथ्थू लाल व सिमरिया गैसू निवासी राजेन्द्र दोनों के पास से चाकू बरामद हुए और जो चोरी का सामान भी बरामद किया गया. उक्त तीनों को न्यूरिया पुलिस ने बन्दी बनाकर चोरी के सामान सहित जेल भेजा है.