मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में आबिद रज़ा जैसे मज़बूत नेता की ही ज़रूरत : क्षत्रिय व कुर्मी समाज

September 14, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

क्षत्रिय व कुर्मी समाज ने पूर्वमंत्री आबिद रज़ा को किया सम्मानित

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आबिद रज़ा की सिफारिश में था बहुत दम इसलिए आबिद रज़ा के साथ है हम

बदायूं।आज बदायूं विधानसभा के अंतर्गत क्षत्रिय समाज के लगभग 36 ग्रामों के संभ्रांत लोग तथा कुर्मी समाज के 12 गांवों के संभ्रांत लोगो ने सम्मेलन का आयोजन किया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने भाग लिया। क्षत्रिय समाज व कुर्मी समाज के मुख्य-मुख्य लोगों ने आबिद रजा का जोरदार स्वागत किया। क्षत्रिय समाज के लोगों ने तलवार भेंट करके तथा कुर्मी समाज के लोगों ने एक सोने का मुकुट तथा ठाकुर समाज के एक गुट ने चांदी का मुकुट पहनाकर तथा समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर आबिद रजा को सम्मानित करते हुए यह वादा किया कि आने वाले चुनाव में क्षत्रिय समाज व कुर्मी समाज के अधिकतर लोग आबिद रजा का साथ देकर उन्हें विजयी बनाने की पूरी कोशिश करेंगे ।

क्षत्रिय समाज व कुर्मी समाज के लोगों ने आबिद रजा के बारे में कहा कि आबिद रजा संघर्ष करने वाले नेता हैं तथा आबिद रजा विधायक रहते हुए जब किसी की सिफारिश का फोन करते थे तब उनकी सिफारिशों में बहुत दम होता था वह अपने लोगों के लिए किसी भी हद तक अधिकारियों से लड़ जाते थे और आबिद रजा की खास बात यह भी है कि उन्होंने किसी भी हिंदू बाहुल्य गांव या हिंदू किसी भी बिरादरी में पार्टी बन्दी या गुटबाजी नहीं कराई। किसी हिंदू भाई का कोई नुकसान नहीं किया। आबिद रजा एक बहादुर नेता है । अपने लोगों का किसी भी स्तर पर साथ देना गरीब की पैरवी करना ,नौजवानों का साथ देना व अन्याय के खिलाफ लड़ना आबिद रजा की पूरे जिले में पहचान बन चुकी है। आबिद रज़ा सच का साथ देने में भी पूरे जनपद में मशहूर है। विपक्षी भी आबिद रजा की इस बात पर तारीफ करने पर मजबूर हो गए हैं कि नेता हो तो आबिद रजा जैसा हो ।

ठाकुर व कुर्मी समाज भी बहादुरी के लिए पहचाने जाते हैं इसलिए हमें तेजतर्रार ,हमारा मजबूती से पक्ष रखने वाला नेता ही चाहिए जो सारी खूबियां बदायूं विधानसभा में सिर्फ आबिद रजा में मिलती हैं। इसलिए हमारा समाज 2022 के चुनाव में आबिद रजा के साथ हैं और यह भी कहा कि आबिद रजा चाहे जिस पार्टी से भी लड़े हम और हमारा समाज व्यक्तिगत तौर पर आबिद रजा के साथ जुड़ने आया है।

मुख्य अतिथि के तौर पर आबिद रजा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा चुनाव को लगभग साढ़े 4 साल हो चुकेहैं। इस साढ़े 4 साल में आप दोनों बिरादरी की एक जाति विशेष के मुकाबले में उपेक्षा की जाती है आप लोगों को इतना सम्मान नहीं मिला जिस सम्मान के आप लोग योग्य थे ।आपके गांव में कितने विकास कार्य कराए गए यह आप हमसे अच्छी तरह जानते हैं जबकि वर्तमान विधायक सरकार में नगर विकास मंत्री हैं उनके विभाग का काम ही सड़के बनाना है शहरों में सड़कें बनाने के बजाये उन्होंने लाबेला चौक पर व्यापारियों की दुकानें , जालंधरीसराय चौराहे पर गरीबों के घर ,गद्दी चौक पर गरीब लोगों की दुकानें तोड़ने का काम किया है । सड़के टूटी और गड्ढे और चौराहे का सौंदर्यकरण पर तंज कसते हुए कहा कि यह ऐसा ही काम है जैसे किसी इंसान के तन पर न पैंट हो ,न बनियान, न शर्ट हो और उस इंसान को टाई पहना दी जाए ।गरीबों के घर व व्यापारियों की दुकानें तोड़कर चौराहे का सौन्दर्यकरण कराना मेरी नजर में विकास नहीं बल्कि एक पाप है ।गांव में विकास के नाम पर डबल जीरो है । ब्लॉक प्रधानों की निधि से गांव में बनने वाली सड़कों का लोकार्पण करके पत्थरों में अपना नाम लिखवा कर झूठा प्रचार किया जा रहा है । मौजूदा विधायक ने अपने स्तर से गांव का कोई विकास नहीं कराया सरकारी दफ्तरों में आपकी कोई सुनवाई नहीं हुई पैसे दिए बिना थानों में और सरकारी दफ्तरों में आपका कोई काम नहीं हुआ ।आबिद रजा ने यह भी कहा हमें जानकारी है प्रधानी के चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जीते हुए कई प्रधानों को हराया गया। हिंदू समाज के गाँवो में गुटबाजी कराई गई ।जब हम विधायक थे तब हमने किसी भी गांव में चाहे वह हिंदू गांव हो या मुस्लिम गांव हो कभी पार्टी बंदी नहीं कराई ।गुटबाजी को कभी बढ़ावा नहीं दिया।

अंत में आबिद रजा ने सभी ठाकुर समाज व कुर्मी समाज के आए हुए सम्मानित लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा बारिश होने के बावजूद आप लोग मुझे आशीर्वाद देने आए मै यह एहसान कभी नहीं भूलूंगा । आप लोगों को वचन देता हूं विधायक बनने के बाद आप के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा और आप लोगों के गांव में विकास भी जरूर कराऊंगा मेरे बारे में यह मशहूर है कि आबिद रजा जो कहता है वह करता जरूर है चाहे कितना ही नुकसान हो ,फायदा हो मैं नुकसान फायदे की परवाह कभी नहीं करता आप लोगों का बेटा ,भाई दोस्त बनकर आपकी सेवा करने का काम करूंगा सम्मेलन में कई क्षत्रिय व कुर्मी समाज के लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए आबिद रज़ा का चुनाव लड़ाने का वादा किया तथा आबिद रजा की जमकर प्रशंसा की ।

सम्मेलन में मुख्य रूप से सोनू सिंह चौहान, सुधीर सिंह चौहान, ठाकुर वीरपाल सिंह, अशोक पटेल ,प्रताप पटेल, ठाकुर यशपाल ठाकुर राजेश सिंह, पिंटू ठाकुर, ठाकुर कुन्नू सिंह ,,ठाकुर हेम सिंह, ठाकुर मनु सिंह , सिंह साहब, नत्थू सिंह राघव, प्रमोद कुमार पटेल, ओमेन्द्र सिंह पटेल ,ठाकुर रविंद्र सिंह पंकज ,ठाकुर रमेन्द्र सिंह, ठाकुर राजकुमार, टिल्लू पटेल ,,मिथुन पटेल बीडीसी ,अनिल पटेल बीडीसी, ठाकुर कुलदीप चौहान ,ठाकुर पवन चौहान, सुनील कठेरिया, सिद्धेश सिंह, ठाकुर राजेश सिंह, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, दिनेश कुमार राठौर ,अरविंद सिंह, ठाकुर अर्जुन सिंह ,मुकेश सिंह, ठाकुर देव पाल, धीरज ठाकुर, ठाकुर ररामौतार, ठाकुर ज्ञान सिंह ,ठाकुर अशोक कुमार, राजीव चौहान ,ठाकुर जितेंद्र सिंह, किशनपाल, मुनींद्र सिंह ,साधु सिंह, देवेंद्र चौहान ,अरविंद चौहान, रामू ठाकुर, गुड्डू वर्मा ,सुरेंद्र ठाकुर प्रदीप चौहान, सुरजीत चौहान ,गौरव सिंह, सुमित चौहान ,सुधीर चौहान, सोमपाल ठाकुर, मुनीश ठाकुर, सूर्यभान सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ,ठाकुर ओमपाल सिंह, हिमांशु पटेल ,नीतीश पटेल, मिथुन पटेल, मितान सिंह पटेल ,गुड्डू पटेल ,सतीश पटेल ,पेंटर बाबू पटेल ,पुरुषोत्तम पटेल, रघुनंदन सिंह पटेल ,बृजेंद्र सिंह पटेल भूपेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, कुलदीप पटेल, रामबाबू पटेल, मोहित पटेल ,अंशुल पटेल, मुन्ने पटेल, अखिलेश पटेल ,हरविंदर सिंह पटेल ,अनिल पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह पटेल ,जगदीश सिंह पटेल, सनी पटेल ,सतीश पटेल, महिपाल पटेल, रोहित पटेल, ननहे लाल ,रमेश पटेल, प्रमोद कुमार राठौर, रवि पटेल, शिव कुमार पटेल, रणबीर पटेल ,शेर सिंह पटेल ,गजेंद्र पटेल ,अनेक पाल पटेल, बृजेंद्र पटेल, मुकेश पटेल, पप्पू पटेल, अमन पटेल, मितेंद्र पटेल ,गुड्डू पटेल ,सचिन पटेल ,वैभव पटेल, रोहित पटेल ,रिंकू पटेल ,,राजेश पटेल, वीरपाल पटेल, गौतम सिंह पटेल, ओमपाल, बबलू पटेल, करण पटेल, राजवीर पटेल ,सत्येंद्र पटेल दीप सिंह पटेल, पप्पू पटेल ,लाल बहादुर पटेल आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।संचालन डॉक्टर आर्येन्दर सिंह ने किया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights