बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

57438096-363d-498e-a7cc-ddde372b7292
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी । नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं हिंदी विभाग के शिक्षको के द्वारा किया गया । विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। इसमे कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने हिंदी भाषा के महत्व और इसके इतिहास के बारे में जानकारियां दी और बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया, इसीलिए हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति में हिंदी और संस्कृत भाषा को विशेष महत्व दिया गया है। मातृभाषा मातृ दूध के समान होती है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बताया कि हिन्‍दी समृद्ध भाषा है, फिर भी लोग हिन्‍दी लिखते और बोलते समय अंग्रेजी भाषा के शब्‍दों का इस्‍तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, हिन्‍दी के कई शब्‍द चलन से ही हट गए।ऐसे में हिन्‍दी दिवस को मनाना बहुत जरूरी हो गया, ताकि लोगों को याद रहे कि हिन्‍दी उनकी राजभाषा है। प्रशासक उत्कर्ष सक्सेना ने बताया कि इस भाषा का सम्मान व प्रचार-प्रसार करना हमारा कर्तव्‍य है। हिंदी दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जिससे के हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार हो सके। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights