बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैवतपुर में आज सोमवार की सुबह सादा वर्दी में शराब के नशे में उत्पाद मचा रहे एक दरोगा का क्षेत्राधिकारी अनिरुध्द सिंह ने कार्रवाई करते हुए उसका मेडीकल परीक्षण कर रिपोर्ट एसएसपी को भेजी है। जिससे कोतवाली के स्टाफ में खासा हड़कंप मच गया है। बताते है कि आज सोमवार कोतवाली में तैनात दरोगा गजेंद्र सिंह हल्का संख्या पर तैनात है। जो रोजाना क्षेत्र में शराब के नशे में ड्यूटी करते थे। जिससे क्षेत्र के लोग खासे परेशान थे। आज जब मामला हद से पार हो गया तो गांव के लोगों ने इसकी शिकायत डिप्टी एसपी अनिरुध्द सिंह ने की। जिन्होने तुंरत कोतवाली से फोर्स भेज कर आरोपी दरोगा को हिरासत में लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडीकल परीक्षण कराया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी दरोगा के नशे होने की जांच की। साथ ही इसकी रिपोर्ट सीओ को दी है। जिन्होने जांच रिपोर्ट को एसएसपी को भेजी है। जिसके बाद कोतवाली के अन्य स्टाफ में खासा हड़कंप मच गया है।