मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कुंवरगांव के विकास को मिली बड़ी सौगात, दीनदयाल योजना के अंतर्गत 1.06 करोड़ रुपये स्वीकृत

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पंचायत कुंवरगांव के विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। दीनदयाल योजना के अंतर्गत नगर पंचायत कुंवरगांव के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 6 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस स्वीकृति के पीछे शहर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रानी के आग्रह पर विधायक महेश गुप्ता ने पिछले दिनों प्रदेश के नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर कुंवरगांव में आवश्यक विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। विधायक के प्रयासों के बाद शासन स्तर से इन कार्यों को स्वीकृति मिली है।

स्वीकृत धनराशि से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के साथ-साथ 25 पोल पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य कराया जाएगा। इससे नगर के कई मोहल्लों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी। वहीं, स्ट्रीट लाइट लगने से नगर की प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

शहर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं विधानसभा के प्रत्येक नगर और गांव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। कुंवरगांव के विकास के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा जो मांग रखी गई थी, उसे गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री जी से मुलाकात की गई थी। आज शासन से लगभग 1.06 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए प्रसन्नता का विषय है। प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये की स्वीकृति भी मिल चुकी है। हमारा प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रानी ने कहा कि कुंवरगांव के विकास के लिए लंबे समय से इन कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। शहर विधायक महेश गुप्ता जी के समक्ष नगर की समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों को रखा गया था। उन्होंने हमारी मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री जी से मुलाकात की और लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 1.06 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसके लिए हम विधायक जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से नगरवासियों को बेहतर सड़क, नाली एवं प्रकाश व्यवस्था की सुविधा मिलेगी।

नगरवासियों ने भी विकास कार्यों की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक महेश गुप्ता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी का आभार जताया।
स्वीकृत कार्यों का विवरण:-
वार्ड 02 – प्रेमपाल के मकान से जगदीश के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
वार्ड 01 – हरद्वारी के मकान से खेेमकरण के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
वार्ड 02 – गोविन्द के सेलर से दुर्गा भगतजी के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
वार्ड 03 – हरगोविन्द के मकान से हर्षित के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
वार्ड 02 – सोहनलाल के मकान से झब्बू मिस्त्री के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
वार्ड 06 – आंवला-बदायूं रोड से सीसी रोड तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
नगर पंचायत क्षेत्र में 25 पोल मय एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights