मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यशैली पर उठाए सवाल

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सीतापुर। कांग्रेस के सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पार्टी के भीतर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीने में प्रदेश प्रभारी ने उनसे मुलाकात करने या उनकी राय जानने के लिए पांच मिनट का समय तक नहीं निकाला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

राकेश राठौर ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश से पिछड़े वर्ग के आने वाले इकलौते लोकसभा सांसद हैं, इसके बावजूद पार्टी में उनकी राय नहीं ली जा रही है। उन्होंने संगठन सृजन अभियान में सांसदों को बाहर रखने पर भी नाराजगी जताई और इसे संगठनात्मक प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बताया।

कांग्रेस सांसद ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के पीछे भी पार्टी में अपनी अनदेखी को वजह बताया। उनके बयान से प्रदेश कांग्रेस संगठन के भीतर समन्वय और संवाद को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि, राकेश राठौर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने पार्टी में रहते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनके बयान को प्रदेश कांग्रेस संगठन में नेताओं के बीच संवाद और समन्वय की कमी के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights