मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख रेल मंडलों में नए DRM तैनात

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत देशभर के 37 रेल मंडलों में नए मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख रेल मंडल भी शामिल हैं। लखनऊ के उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के साथ इज्जतनगर, प्रयागराज तथा डीडीयू मंडलों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अमनदीप कपूर को नया डीआरएम बनाया गया है। वह सुनील कुमार वर्मा का स्थान लेंगे। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में शिखा श्रीवास्तव को डीआरएम नियुक्त किया गया है। उन्होंने गौरव अग्रवाल की जगह ली है।

इज्जतनगर मंडल में दिलीप कुमार श्रीवास्तव को नया डीआरएम बनाया गया है। वह वीणा सिन्हा का स्थान लेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में नितिन बंसल को डीआरएम नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व मध्य रेलवे के दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल की जिम्मेदारी सुबिन कुमार को सौंपी गई है। वह उदय सिंह मीणा की जगह लेंगे।

पांच मंडलों में नई तैनाती

रेल मंडलनया डीआरएमरेलवे जोन
लखनऊ (उत्तर रेलवे)अमनदीप कपूरउत्तर रेलवे
लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे)शिखा श्रीवास्तवपूर्वोत्तर रेलवे
इज्जतनगरदिलीप कुमार श्रीवास्तवपूर्वोत्तर रेलवे
प्रयागराजनितिन बंसलउत्तर मध्य रेलवे
डीडीयूसुबिन कुमारपूर्व मध्य रेलवे

रेलवे प्रशासन में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद नवनियुक्त अधिकारियों के सामने ट्रेनों के सुरक्षित और समयबद्ध संचालन, यात्री सुविधाओं में सुधार, रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, संरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रेल बुनियादी ढांचे के विकास जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी। खासकर उत्तर प्रदेश के इन प्रमुख मंडलों में यात्रियों की संख्या और रेल संचालन के दबाव को देखते हुए नई नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रेलवे बोर्ड ने 27 नवंबर को नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। देशभर के 37 मंडलों में किए गए इस फेरबदल में कई अधिकारियों को अन्य रेलवे इकाइयों और प्रतिनियुक्ति से वापस लाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। नए डीआरएम की नियुक्तियों के साथ रेलवे के मंडलीय प्रशासन में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights