मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी का विभाजन नहीं होगा, विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें: अमित शाह

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विभाजन की चर्चाओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन के तहत उत्तर प्रदेश को विभाजित किए बिना विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सीट सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव है। इससे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में अधिक जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं और क्षेत्रीय जरूरतों को विधानसभा में उठा सकेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अमित शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देना देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के और करीब लाने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रस्ताव में संविधान के अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर विधानसभा सीटों की अधिकतम सीमा बढ़ाने की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा। महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को भी अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलने का रास्ता खुलेगा।

गृह मंत्री के मुताबिक, विधानसभा में जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ने से क्षेत्रीय समस्याओं, स्थानीय प्राथमिकताओं और विकास संबंधी जरूरतों को सदन में अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। इससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाने और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों से इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करने की अपील की।

403 से 650 तक पहुंच सकती है विधानसभा की अधिकतम क्षमता

वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 निर्वाचित सीटें हैं। प्रस्तावित संशोधन के तहत विधानसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 650 तक किए जाने का प्रावधान है। यदि विधेयक संसद से पारित होकर लागू होता है और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होती है, तो प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ सकती है। सरकार की इस पहल को महिला आरक्षण लागू करने और जनप्रतिनिधित्व विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में होगी चर्चा

केंद्र सरकार प्रस्तावित विधेयकों को आगे बढ़ाने के लिए संसद के विशेष सत्र में चर्चा और पारित कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी इसके लागू होने से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने की संभावना है।

अमित शाह के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक भविष्य को लेकर चल रही विभाजन संबंधी चर्चाओं के बीच यह संदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि प्रस्तावित व्यवस्था में प्रदेश को विभाजित किए बिना प्रतिनिधित्व बढ़ाने का विकल्प रखा गया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights