मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में मतदाता सूची में नाम, फोटो और उम्र की होगी जांच, छूटे नाम तत्काल जुड़वाएं

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ बिल्सी और दातागंज विधानसभा क्षेत्रों के आठ बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 114 बिल्सी के रायपुर मझारा एवं बरायमखेड़ा स्थित बूथ संख्या 126, 304, 305 और 117 तथा दातागंज के बूथ संख्या 220, 221, 222 एवं 223 पर पहुंचकर बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त होने की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ विशेष अभियान दिवस पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक अपने निर्धारित बूथों पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। बूथ लेवल एजेंट और स्थानीय नागरिकों के सामने मतदाता सूची पढ़कर सुनाएं। इस दौरान मतदाताओं के नाम, फोटो, पिता-पति या माता का नाम और आयु का मिलान कर प्रविष्टियों की शुद्धता सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम, फोटो अथवा अन्य विवरणों में त्रुटि मिलने, पात्र व्यक्ति का नाम छूटने या मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम दर्ज होने पर तत्काल फार्म-6, 7 और 8 भरवाए जाएं। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और एएनएम के माध्यम से पात्र युवाओं एवं महिलाओं को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराया जाए। विवाह के बाद जनपद में आई महिलाओं के नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता से शामिल कराने के लिए कोटेदारों का भी सहयोग लिया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रधानाचार्यों को एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ईआरओ, एईआरओ और सेक्टर अधिकारियों को बूथों का लगातार निरीक्षण करने को कहा।

29 नवंबर को भी चलेगा अभियान

जनपद के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल पर रविवार 29 नवंबर को भी विशेष अभियान चलेगा। सुबह 10 से शाम चार बजे तक बीएलओ बूथों पर मौजूद रहकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे और नए पंजीकरण एवं संशोधन के आवेदन प्राप्त करेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights