मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गणेश जी की मठिया पर मूर्ति चढ़ाकर लौटी मासूम लाडो को ओवरलोड ठेले ने कुचला, दर्दनाक मौत

November 26, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । नई बस्ती माधोवाड़ी में गणेश जी की मठिया पर श्रद्धा से मूर्ति चढ़ाकर घर लौट रही महज ढाई साल की मासूम दिव्यांशी को क्या पता था कि चंद कदमों का यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। घर लौटते समय तेज रफ्तार और ओवरलोड ठेला काल बनकर आया और दुकान में घुस गया। इस दर्दनाक हादसे में करीब नौ क्विंटल से अधिक वजन से लदा ठेला मासूम बच्ची के ऊपर जा गिरा। भारी वजन के नीचे दबकर दिव्यांशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। एक पल में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया और पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी रंजीता के मुताबिक, एक ठेला स्कूटर में लगा हुआ था। ठेले पर करीब नौ क्विंटल से अधिक वजन लदा था। आरोप है कि ठेला तेज रफ्तार में आ रहा था और चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका। बेकाबू ठेला सीधे दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के लोहे के एंगल तक टेढ़े हो गए। इसी दौरान गणेश जी की मठिया से मूर्ति चढ़ाकर लौट रही दिव्यांशी ठेले की चपेट में आ गई और उसके नीचे दब गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन मासूम को बचाया नहीं जा सका।

दिव्यांशी को परिवार के लोग प्यार से लाडो बुलाते थे। उसकी मासूम मुस्कान और तोतली बोली घर में खुशियां भर देती थी। लेकिन अब वही घर उसकी यादों के सहारे रह गया है। बच्ची के माता-पिता गंगापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मां राधा और पिता छोटू पर बेटी की मौत की खबर सुनते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां राधा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार अपनी लाडो को वापस लाने की गुहार लगा रही है। जिस बेटी को सुबह तक कलेजे से लगाकर रखा था, शाम होते-होते उसी को खोने का गम परिवार को अंदर तक तोड़ गया।

बताया जा रहा है कि ठेला चला रहा युवक करीब 25 वर्ष का है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस चौकी पहुंचाया। घटना को लेकर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों और तेज रफ्तार पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी दूसरे परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।

दिव्यांशी की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक नन्ही बच्ची, जो भगवान को मूर्ति चढ़ाकर अपने घर लौट रही थी, रास्ते में ही जिंदगी की जंग हार गई। पीछे छोड़ गई मां की सूनी गोद, पिता की टूटी उम्मीदें और परिवार के लिए कभी न भरने वाला जख्म।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights