मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बूथों को मजबूत बनाने और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटें :- धर्मपाल सिंह

November 26, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- बदायूँ स्थित दादी की रसोई के हॉल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ व्यवस्था है। भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ानी होगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं। विशेष रूप से महिलाओं तथा युवाओं को नए मतदाता के रूप में जोड़ने के लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें और उन्हें मतदाता बनने के लिए जागरूक करें। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी पात्र युवा, महिला मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए जनप्रतिनिधि, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं। मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने तथा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमित समीक्षा की जाए। जनप्रतिनिधियों से कहा वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करें और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते रहें। जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं। नए मतदाताओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें पार्टी की विचारधारा एवं विकास कार्यों से जोड़ने का प्रयास करें।

क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कहा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। आगे कहा प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। विशेष रूप से नए मतदाताओं को जोड़ने और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जाए। भाजपा की मजबूती के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में जिला प्रभारी बरेली डॉ दिनेश शर्मा, जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, क्षेत्रीय महामंत्री द्वय संजीव शर्मा, राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, आशीष शाक्य, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights