बरेली । जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच का वार्षिकोत्सव – “अभिव्यक्ति 2026” धूमधाम से संपन्न हुआ। आज के समारोह के मुख्य अतिथि कैंट बरेली के यशस्वी विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान गुलाब राय समूह के विद्यालयों के संस्थापक सदस्यों के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पण किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ भगवान श्रीगणेश और प्रभु श्रीराम की आराधना से हुआ। विद्यालय की हेड गर्ल शिविका गर्ग और हेड ब्वॉय पार्थ भाटिया ने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि से सभी को परिचित कराया। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सुरताल से परिपूर्ण ऑर्केस्ट्रा, शानदार एरोबिक्स, भावपूर्ण गणेश वंदना नृत्य लीला, महाराष्ट्र की कलात्मक लावणी, पंजाब के जोशीले नृत्य के साथ जूनियर विंग के शरारत भरे समूह नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हें मुक्त कंठ से यह कहने पर मजबूर किया कि वाकई इसे कहते हैं अभिव्यक्ति। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों की पाठ्य सहगामी गतिविधियों की उपलब्धियों को भी एक वीडियो के माध्यम से बखूबी दर्शाया गया। आज प्रस्तुत सभी कार्यक्रमों ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
विद्यालय के अनुभवी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथि गणों का स्वागत करते हुए सत्र 2025-26 के दौरान विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
समारोह में सत्र 2025-26 के दौरान 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी लगन व अथक परिश्रम से विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उन्हें विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय के कॉमर्स ग्रुप की टॉपर कवलीन कौर गांधी को इक्कीस हज़ार रुपए तथा पीसीएम ग्रुप की वैभवी वर्मा को पंद्रह हजार रुपए, पीसीबी ग्रुप के कुशाग्र सक्सेना तथा कक्षा 10 की टॉपर मिशिका दीक्षित को ग्यारह हज़ार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विद्यालय में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके टीचर्स अनिल शर्मा और डॉ सीमा मोइत्रा तथा 15 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके टीचर्स एवं 10वीं व 12वीं कक्षा में अध्यापन करने वाले सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 के दौरान विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को तो सम्मान मिला ही, साथ ही इस दौरान शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 के दौरान अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं में सीनियर विंग में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले रूबी सदन को विजेता एवं सफायर सदन को उपविजेता घोषित किया गया तथा जूनियर विंग में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले एमरल्ड सदन को विजेता एवं टोपाज सदन को उपविजेता घोषित किया गया तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन पथ पर सदैव परिश्रम से अग्रसर रहने की प्रेरणा व सीख देने वाली अनुशासित जीवन शैली का नाम जीआरएम है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया है, वह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने आशा जताई कि निकट भविष्य में भी श्री गुलाब राय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभी विद्यालय और उनके विद्यार्थी नए-नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
श्री गुलाब राय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के प्रबंधक राजेश जौली ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की स्थापना करने वाले पूर्वजों ने जिन जीवन मूल्यों को आधार बनाकर विद्यालय की स्थापना की थी, उन्हीं जीवन मूल्यों और नैतिकता को बनाए रखना श्री गुलाब राय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभी विद्यालयों का प्राथमिक कर्तव्य है और भविष्य में भी पूर्वजों की दिखाई गई राह का ही अनुसरण किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर गुलाब राय ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी अग्रवाल, ट्रस्ट के प्रेसिडेंट रवि अग्रवाल, गुलाब राय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक त्रिजित अग्रवाल , जीआरएम डोहरा ब्रांच के प्राचार्य शील सक्सेना, जीआरएम जूनियर विंग की कोऑर्डिनेटर डॉ विनीता सक्सेना एवम विशिष्ट अतिथि गणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, अभिभावक गण एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव का संचालन रजनीश त्रिवेदी और राहुल मैसी के निर्देशन में अक्षधा तिवारी, दिवित सक्सेना, राम्या आहूजा, वाणी सक्सेना, तनप्रीत कौर, अथर्व बंसल, समृद्धि सिंह, माही राव, अक्षरा रस्तोगी, मायरा अब्बास, सृजन अग्रवाल, समृद्ध कटिहा, सारा अग्रवाल अतिक्ष सक्सेना तथा जूनियर विंग से सावी गौर, गौरांश गुप्ता, दैनिक अग्रवाल, वान्या दीक्षित एवं ग्रंथ खंडेलवाल ने किया। विद्यार्थियों को संचालन के गुर सिखाने में सोबिया खान, सानिया खान, मनीष भसीन, शैफाली सक्सेना और ऋतु गुप्ता, भावना भल्ला ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। वार्षिकोत्सव के समन्वयक मुग्धा बिष्ट एवं रसिक टंडन रहे। समारोह को सफल बनाने में सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का योगदान रहा।
विद्यार्थियों के कौशल की झलक – अभिव्यक्ति 2026जीआरएम के वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति ने छोड़ी अमिट छाप

6.5K views

























































































