मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस,संविधान के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात कर मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प, राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवसमदर एथीना स्कूल में संविधान दिवस पर लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में विविध प्रतियोगिताए हुईउझानी के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट, जूनियर में रेड और सीनियर में ग्रीन हाउस विजेताबीआरबी मॉडल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस,विभिन्न कार्यक्रम हुएऋण की किस्तों में 51.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तारविद्यार्थियों के कौशल की झलक – अभिव्यक्ति 2026जीआरएम के वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति ने छोड़ी अमिट छाप
Uttar Pradesh

रामगंगा मेला देखकर लौट रहे डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

November 26, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र की रामा आश्रम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय डी-फार्मा छात्र अंशित कुमार सक्सेना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रामगंगा मेला देखने गया था। देर रात लाल फाटक के पास आर्या अस्पताल के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता अमित कुमार सक्सेना ने बताया कि उनका बेटा अंशित कुमार सक्सेना डी-फार्मा का छात्र था। वह शाम करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से रामगंगा मेला देखने के लिए घर से निकला था। उसके साथ तीन-चार दोस्त भी गए थे। रात करीब 11 बजे मेला देखने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान लाल फाटक के पास आर्या अस्पताल के नजदीक वह सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी मोटरसाइकिल भी पास में खड़ी थी।
किसी व्यक्ति द्वारा परिवार को सूचना दिए जाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। अंशित कुमार को सड़क किनारे पड़ा देखकर वे तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि, उसकी मौत कैसे हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights