मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में संविधान दिवस पर जिले के छह आंबेडकर पार्कों में हुआ शिलान्यास व पूजन

November 26, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में चयनित स्थलों पर शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान लखनऊ स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिले की विधानसभा दातागंज के विकासखंड समरेर के ग्राम कमां में ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा सदर के विकासखंड वजीरगंज के ग्राम धर्मपुर में विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधानसभा के विकासखंड अंबियापुर के ग्राम रम नगला में विधायक हरीश शाक्य ने शिलान्यास एवं पूजन किया। इसी तरह शेखूपुर विधानसभा के विकासखंड जगत के ग्राम हयातनगर में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, सहसवान विधानसभा के विकासखंड अंबियापुर के ग्राम बेहटा गुसाईं छोलायन में शारदेंदु पाठक तथा बिसौली विधानसभा के विकासखंड इस्लामनगर के ग्राम भुसाया में विधायक आशुतोष मौर्य ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को समान अधिकार दिलाने तथा सामाजिक भेदभाव समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। बाबा साहब का जीवन शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान एवं पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी को संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रमों में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा तथा समाज कल्याण विभाग के सहायक प्रबंधक संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights