मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बच्चे को जन्म देने के 15 दिन बाद महिला की मौत, परिवार में मचा कोहरामबदायूँ में तालाब में मिला घर से लापता दो वर्षीय मासूम का शव, गांव में मचा हड़कंपराजकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस,संविधान के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात कर मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प, राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवसमदर एथीना स्कूल में संविधान दिवस पर लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में विविध प्रतियोगिताए हुईउझानी के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट, जूनियर में रेड और सीनियर में ग्रीन हाउस विजेताबीआरबी मॉडल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस,विभिन्न कार्यक्रम हुए
Uttar Pradesh

ऋण की किस्तों में 51.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कोतवाली पुलिस ने ऋण निधि एवं भुगतान में धोखाधड़ी कर कंपनी को 51 लाख 70 हजार 964 रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर ग्राहकों से ऋण की किस्तें वसूल कर रकम कंपनी में जमा करने के बजाय गबन करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को वास्तु फिनसर्व इंडिया लिमिटेड की ओर से कंपनी में कार्यरत डीएसए द्वारा ग्राहकों की ऋणनिधि और भुगतान में गबन, कपटपूर्ण व हेराफेरी करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में कोतवाली में बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने रोहित चौधरी पुत्र महावीर सिंह तथा मोहम्मद शाहरोज पुत्र जावेद अली को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कंपनी में डीएसए के पद पर कार्यरत थे और ग्राहकों से ऋण की किस्तें वसूलकर अपने खातों में जमा कराते थे। इसके बाद रकम कंपनी के खाते में ट्रांसफर करने के बजाय अपने खातों में डालकर हड़प लेते थे।
कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना कोतवाली के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights