मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भोजीपुरा परिवार परामर्श केंद्र ने 85 परिवारों को फिर मिलाया, महिला आयोग की सदस्य ने किया सम्मानित

November 26, 2026By admin0 comments
👁 9.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भोजीपुरा परिसर में गुरुवार को मिशन शक्ति टीम एवं परिवार परामर्श केंद्र की ओर से महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे रहीं। इस दौरान उन्होंने परिवारों को जोड़ने और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिशन शक्ति एवं परिवार परामर्श केंद्र की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और शासन की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। महिलाओं को अपनी समस्याएं निडर होकर साझा करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना भोजीपुरा में 6 अप्रैल को केंद्र की स्थापना हुई थी। अब तक केंद्र में कुल 147 मामले प्राप्त हुए हैं। इनमें 85 मामलों में सफल समझौता कराकर परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया, जबकि 40 मामलों में अन्य विधिक प्रक्रिया अपनाई गई। वहीं 10 मामलों में सहमति नहीं बन सकी।
मुख्य अतिथि पुष्पा पांडे ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि परिवारों को टूटने से बचाना और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में ऐसे केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य प्रिंस गुप्ता, बाबा सिंह, ममता देवी, योग महेश्वरी, प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, अपराध निरीक्षक राजबली सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य और क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights