बदायूँ। जनपद के विकास को एक और बड़ी सौगात देते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने आसफपुर–मुड़िया–करनपुर–गदरौली मार्ग (17 किलोमीटर) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 35 करोड़ 13 लाख 30 हजार रुपये की लागत आएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य प्रारंभ कराने के लिए 3 करोड़ 51 लाख 33 हजार रुपये की प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है।इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर एमएलसी वागीश पाठक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए वे लंबे समय से लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने इस संबंध में शासन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के समक्ष कई बार विषय को प्रमुखता से उठाया। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई भेंट के दौरान भी उन्होंने इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग को पुनः प्रमुखता से रखा था। मुख्यमंत्री द्वारा जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर उन्होंने उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।वागीश पाठक ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिसकी लंबे समय से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं और बदायूँ जनपद भी लगातार विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
बदायूँ को मिली 35.13 करोड़ की बड़ी सौगात, आसफपुर–मुड़िया–करनपुर–गदरौली मार्ग का होगा चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

7.5K views

























































































