मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 23 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

फरीदपुर में पी डी ए जनचेतना पदयात्रा का आयोजन, नेताजी मुलायम सिंह यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

November 23, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को फरीदपुर में पी डी ए जनचेतना पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी बरेली की ओर से सी ए एस इंटर कॉलेज रामलीला ग्राउंड, स्टेशन रोड फरीदपुर में किया गयापदयात्रा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, किसानों, छात्रों एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम के दौरान समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय, समानता और पी डी ए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षों और गरीबों, किसानों, नौजवानों एवं वंचित वर्गों के लिए किए गए कार्यों को याद किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक विधानसभा क्षेत्र 122 फरीदपुर विजयपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए नेताजी के विचारों को आगे बढ़ाने और समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने की अपील की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights