बदायूं। 42वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। 20, 21 और 22 नवंबर 2026 को विवेक यूनिवर्सिटी, बिजनौर में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बदायूं के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक हासिल किए। इनमें नौ स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद बदायूं लौटे खिलाड़ियों का जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपसचिव डॉ. कृष्णा सिंह, उपाध्यक्ष गिरधारी सिंह राठौर और उपाध्यक्ष नीरज शर्मा ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व एवं संचालन अजय पाल सिंह ने किया, जबकि टीम कोच देव पाल सिंह के निर्देशन में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अजय पाल सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है कि जिले को 18 पदकों की उपलब्धि हासिल हुई है।स्वर्ण पदक विजेताओं में अनुश्री शर्मा, मितांश पाल, राग रस्तोगी (पूमसे पेयर), शुभनील राठौर, अलीशबा फातिमा (पूमसे पेयर), अजय पाल सिंह (सीनियर टीम पूमसे), अनाभ्या राठौर, अनाबिया हाशमी और फुरकान पठान शामिल रहे।रजत पदक विजेताओं में यांश रस्तोगी, अलीशबा फातिमा (पूमसे), देवांश रस्तोगी, देवांगना रस्तोगी, माही, अभिनव पटेल और वाफिया खान ने पदक हासिल किए।कांस्य पदक विजेताओं में देवांश गुप्ता और राजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के खाते में पदक जोड़े।बदायूं के खिलाड़ियों की इस सफलता को जिले में ताइक्वांडो खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की प्रतिभा का प्रमाण माना जा रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
42वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

4.6K views

























































































