बदायूं। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में भारत स्काउट एवं गाइड संस्था की ओर से खोया-पाया समाज सेवा शिविर शुरू कर दिया गया है। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच परिजनों से बिछड़ने वाले बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को उनके परिवारों से मिलाने की जिम्मेदारी स्काउट संभाल रहे हैं। नेटवर्क की समस्या के बावजूद रास्ता भटकने वाले लोगों को सही दिशा दिखाने और उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने में स्काउट दिन-रात जुटे हुए हैं।संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्य आयुक्त महेश चंद्र सक्सेना खोया-पाया समाज सेवा शिविर पहुंचे। उन्होंने स्काउट की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी शक्ति पहचानकर राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मेले में स्काउट, स्काउट मास्टर और संस्था के पदाधिकारियों सहित 200 से अधिक लोग श्रद्धालुओं की सहायता में लगे हुए हैं।रविवार को दास कॉलेज के प्रोफेसर मनवीर सिंह ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं को समाज और देश की सेवा करने का सौभाग्य मिलता है। सभी स्काउट अपने दायित्वों के प्रति सदैव सजग और जिम्मेदार रहें।जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा और स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के स्काउट सेवा कार्य में जुटे हैं। इनमें श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज असरासी, सत्योदय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज वनगवां, राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर, शिवाजी शिशु मंदिर म्याऊं, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज लभारी, महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज म्याऊं, बुद्धिष्ट श्रेष्ठ सम्मेर सिंह हाई सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपाल सिंह पब्लिक स्कूल, सतीश चंद्र जूनियर हाई स्कूल टिकरा और केसरी सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज टिकरी के स्काउट शामिल हैं।इस मौके पर ऋषिपाल सिंह, राजेश्वर पाठक, अनार सिंह राजपूत, नीरज कुमार, सुरेश बाबू शाक्य, राकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, बबलू, अजीत सिंह, सौरभ, संतवीर, राजीव कुमार और अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
बदायूँ के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में स्काउट का खोया-पाया शिविर शुरू

6.6K views

























































































