बरेली । फरीदपुर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, धरतीपुत्र श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर आज फरीदपुर में श्रद्धा, उत्साह और राजनीतिक संकल्प के साथ श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जनचेतना पीडीए पदयात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। फरीदपुर स्थित इंटर कॉलेज में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सांसद नीरज मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।
पदयात्रा का उद्देश्य नेताजी के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, उनके विचारों, सामाजिक न्याय की लड़ाई और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में जनता के सामने खड़े सवालों को उठाना है। यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र और पीडीए की आवाज को मजबूत करने का जनजागरण अभियान है।
नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाया। उन्होंने हमेशा गांव, किसान, खेत और गरीब परिवारों को अपनी राजनीति के केंद्र में रखा। आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, नौजवानों के भविष्य पर संकट, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और सामाजिक असमानता जैसे सवाल जनता के सामने हैं। ऐसे समय में यह पदयात्रा नेताजी के विचारों और वर्तमान परिस्थितियों के बीच एक सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास है।
समाजवादी पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, किसान, नौजवान और कमजोर वर्गों से जुड़े कई सवाल लगातार सामने आ रहे हैं। पदयात्रा के माध्यम से इन मुद्दों को गांव-गांव, गली-गली और प्रत्येक विधानसभा तक पहुंचाया जाएगा। 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाली यह जनचेतना यात्रा पूरे बरेली जिले में सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देगी।
सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने हमेशा उन लोगों की लड़ाई लड़ी जिनकी आवाज सत्ता तक नहीं पहुंच पाती थी। आज जरूरत है कि उनके विचारों को केवल याद न किया जाए, बल्कि उनके बताए रास्ते पर चलकर किसान, नौजवान, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाए। यह पदयात्रा जनता के मुद्दों को उठाने और नेताजी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करेगी।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाकर राजनीति में गरीब, किसान और वंचित समाज को सम्मान और भागीदारी दिलाई। आज पीडीए की एकजुटता समय की जरूरत है। भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की परेशानी और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवाल लगातार सामने आ रहे हैं। यह पदयात्रा जनता के इन्हीं सवालों को लेकर पूरे जिले में जाएगी। हमारा लक्ष्य हर गांव और हर बूथ तक समाजवादी विचारधारा तथा पीडीए के अधिकारों की आवाज पहुंचाना है।
पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने कहा कि नेताजी ने हमेशा सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति की। आज देश को नफरत और विभाजन की नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय की जरूरत है। यह पदयात्रा समाज को जोड़ने, संविधान की रक्षा करने और पीडीए की आवाज बुलंद करने का काम करेगी।
पूर्व विधायक विजय पाल सिंह , हरीश लखा ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने किसानों को सम्मान, नौजवानों को अवसर और कमजोर वर्गों को राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया। आज उन्हीं वर्गों के सामने महंगाई, बेरोजगारी और अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल हैं। यह पदयात्रा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा देने का काम करेगी।
कार्यक्रम में, डॉ. देवेंद्र सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, जिला महासचिव राजकुमार पाल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, बृजेंद्र पटेल,प्रमोद यादव एडवोकेट,प्रमोद बिष्ट जितेंद्र मुंडे,रहीस मियां अब्बासी,प्रदीप मौर्य,संजीव यादव दन्नू,पन्ना लाल साहू, हसनैन खा,अमित राज सिंह यादव, राजेश मौर्य,मोहित सक्सेना, अरविंदर सिंह बेदी,विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव, निर्भय सिंह यादव, भद्रासेन गंगवार,चंद्रसेन सागर,इंद्रपाल सागर ,केप्टन ब्रजेंद्र माथुर,कल्पना सागर,शालिनी सिंह,जमुना प्रसाद मौर्य, अंशु गंगवार,परवेज यार खां, तनवीर,रामसेवक प्रजापति, डॉ ओमकार पटेल,विशन मौर्य,द्रोण कश्यप,नवीन कश्यप, राजेंद्र पांडे,मुकेश मिश्रा, नीरज तिवारी जैनब फातिमा,नरेंद्र यादव,रामदीन यादव,रामसेवक शर्मा, गजेंद्र पटेल,अमरीश यादव, जोगेंद्र पटेल, सत्यवीर सिंह यादव,धर्मेंद्र सिंह लालू,ब्रजेश गौतम, जावेद गद्दी,सौरभ यादव,सुमित यादव,कप्तान यादव,रविंद्र यादव,राजेश यादव,स्वदेश यादव, ओमप्रकाश डायरेक्टर,रिंकू प्रधान, भूदेव शर्मा,तेजस प्रधान, डब्बू प्रधान,रामनाथ,ओमपाल प्रजापति प्रधान,प्रवीण पाल,राकेश गुप्ता सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पदयात्रा सी ए एस इंटर कॉलेज से शुरू होकर बक्सरिया, साहूकारा, कोतवाली के सामने से होते हुए बीसलपुर रोड, मोहल्ला मिर्धान, मोहल्ला मोहल्ला ऊँचा, मोहल्ला परा होते हुए बिजलीघर वाली गली से शांति नगर होते हुए गेसगंज से नौगामा ततारपुर बंजरिया में यादव महासभा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के यहाँ समापन।
नेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवाना

6.2K views

























































































