मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

30 दिव्यांगजनों को मिले बैटरी चालित कृत्रिम हाथ

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सरल बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया । इनाली फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउनटाउन के सहयोग से आयोजित शिविर में 30 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित कृत्रिम हाथ प्रदान किए गए ।
इस विशेष सेवा प्रकल्प के लिए पुणे से प्रदीप मुनोत, हसन मियां एवं शिवा की टीम बरेली पहुंची। टीम ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ लगाने के साथ ही उनके उपयोग की जानकारी भी दी। इन कृत्रिम हाथों की सहायता से दिव्यांगजन दैनिक जीवन के अनेक कार्य अधिक आसानी से कर सकेंगे और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे ।
इस अवसर पर रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यह दो दिवसीय शिविर दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां लेकर आया है। शिविर में उपरांत बरेली एवं आसपास के क्षेत्रों के कुल 85 दिव्यांगजनों को इस प्रकार के बैटरी चालित कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराए गए । इन हाथों की सहायता से वे दैनिक जीवन के अनेक कार्य स्वयं कर सकेंगे और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ पाएंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का नया अवसर देना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउनटाउन के सहयोग की सराहना की ।
क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउनटाउन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य में उनका सहयोग अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा शिविर आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजनों को लाभ मिल सके ।
डॉ रवि मेहरा ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना तथा सेवा के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
कार्यक्रम में डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, संजय गर्ग, अध्यक्ष रोहित जिंदल, ध्रुव तिलक, प्रदीप मधवार, अनुपम कपूर, अनिल अग्रवाल, रमेश वार्ष्णेय, मुकेश जैन, राकेश धीरवानी, सचिव शिशिर पांडे, दिनेश प्रधान, राजीव जैन, चरण कमल सिंह, डॉ. एस.के. भारद्वाज, डॉ. अनमोल अग्रवाल, मनोज सेठी, वीरेश मित्तल एवं संदीप मेहरा सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights