मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं कांग्रेस के नेताओं ने मंडल स्तरीय कार्यक्रम में की सहभागिता, संगठन और विधानसभा सीट को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बदायूं जनपद के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिले से कांग्रेसजन चार से पांच गाड़ियों के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी कुणाल चौधरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बदायूं से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला महासचिव इकलास भाई, जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ मुकेश बाबू शर्मा, असलम भाई सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रजनी सिंह ‘बागी’ ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बदायूं के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान जिले में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति, संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बदायूं की विधानसभा सीट और वहां की राजनीतिक परिस्थितियों एवं चुनावी संभावनाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नालाल सागर एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह से जिले के संगठन की स्थिति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर अलग से विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई इन मुलाकातों को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बदायूं में कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights