मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चंदौसी के सिसरका स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटी के घर जा रहे थे सोमपाल सिंह

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बेटी के घर बरेली आ रहे 85 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक की चंदौसी के पास ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सिसरका रेलवे स्टेशन के पास हुआ। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बरेली से मौके पर पहुंचे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक, संभल जिले के थाना रजपुरा क्षेत्र के डुप्टा कलां गांव निवासी सोमपाल सिंह (85) पुत्र गोकुल सिंह ट्रेन से अपनी बेटी संगीता के घर फरीदपुर, बरेली आ रहे थे। बताया गया कि वह बबराला रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। इसी दौरान चंदौसी के पास सिसरका रेलवे स्टेशन के निकट वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए और ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे विवेक कुमार ने बताया कि उनके पिता अलीगढ़ की ओर से आने वाली ट्रेन से सफर कर रहे थे। शाम करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच यह हादसा हुआ। हालांकि, उन्हें यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि उनके पिता चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे थे या किस वजह से नीचे गिरे।

विवेक कुमार के मुताबिक, परिवार को घटना की सूचना सुबह जीआरपी के माध्यम से मिली, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। सोमपाल सिंह सरकारी शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त थे। उनकी अचानक मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights