मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ट्रेन में डीआरआई अधिकारी बनकर व्यापारी से लूटा था सोना,बरेली में एक करोड़ दस लाख के आठ बिस्किट के साथ लुटेरा गिरफ्तार

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ट्रेन में खुद को राजस्व खुफिया निदेशालय का अधिकारी बताकर व्यापारी से करोड़ों रुपये का सोना लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को मीरगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक करोड़ दस लाख रुपये कीमत के 880 ग्राम सोने के आठ बिस्किट बरामद किए हैं। इसके अलावा एक अवैध तमंचा और कारतूस भी मिला है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मीरगंज पुलिस और एसओजी की टीम परौरा कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी राहुल मौर्य पुत्र तुलसी राम थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला नवादा शेखान निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से सोने के आठ बिस्किट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 880 ग्राम है। इनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 अक्टूबर को उसने अपने साथियों रोहित, सचिन, वरुण और धर्मेंद्र पटेल के साथ मिलकर बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर वारदात को अंजाम दिया था। कोलकाता से आ रही हावड़ा-इंदौर चंबल एक्सप्रेस में सवार व्यापारी को आरोपियों ने खुद को डीआरआई अधिकारी बताकर निशाना बनाया और उससे सोने के बिस्किट लूट लिए थे।
राहुल ने बताया कि लूटे गए सोने में से आठ बिस्किट उसके हिस्से में आए थे। मामले में उसके तीन साथी रोहित, सचिन और वरुण पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। गिरफ्तारी के डर से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा साथ रखता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मीरगंज कस्बा चौकी प्रभारी पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल मुकुल प्रताप, कांस्टेबल अभिषेक सोम और दक्षिणी एसओजी की टीम शामिल रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights