मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

20 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और कैलिपर्स, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

November 18, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन में नई उम्मीद जगाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ एवं बरेली एलीट राउंड टेबल इंडिया 364 के संयुक्त सहयोग से बुधवार को रोटरी भवन स्थित हैंडीकैप्ड सेंटर में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 दिव्यांगजनों को उनकी शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार निशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स उपलब्ध कराए गए।
शिविर में लाभार्थियों का शारीरिक परीक्षण कर उनकी जरूरत के मुताबिक उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। इस दौरान नौ जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कैलिपर्स तथा 11 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग (लोअर लिम्ब्स) प्रदान किए गए। इन उपकरणों की मदद से लाभार्थियों को चलने-फिरने में सहूलियत मिलेगी और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे।
इस अवसर पर बरेली एलीट राउंड टेबल 364 के चेयरमैन राघव अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को चलने-फिरने में सक्षम बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। इसके साथ ही उनके जीवन में नई आशा, आत्मविश्वास और खुशियां लाना भी इस सेवा कार्य का उद्देश्य है।
रोटरी क्लब बरेली साउथ के अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना केवल सहायता करना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए बरेली एलीट राउंड टेबल इंडिया का आभार व्यक्त किया।
सेवा शिविर में बरेली एलीट राउंड टेबल 364 के चेयरमैन राघव अग्रवाल के साथ राघव जसोरिया, शिवांक खंडेलवाल, गौरव तनेजा, गीत सेठी, सक्षम गोयल, हर्षित गोयल, उमंग राज अग्रवाल, समृद्धि गोयल एवं तान्या अग्रवाल उपस्थित रहे।
वहीं रोटरी क्लब बरेली साउथ की ओर से अध्यक्ष रोहित जिंदल, आरसीएसएस अध्यक्ष अनुपम कपूर, संजय गर्ग, ध्रुव तिलक एवं प्रदीप मधवार सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights