मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोबाइल छिनैती और चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

November 18, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने मोबाइल छिनैती और चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, 12 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी स्कूटी की नंबर प्लेट पर काली टेप लगाकर वारदातों को अंजाम देता था, जिससे उसकी पहचान न हो सके।
पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चौपला पुल के पास स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। इस मामले में मुकदमा बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
वहीं, दूसरी घटना 13 नवंबर की है। एक व्यक्ति अपनी मां के साथ ई-रिक्शा से जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाश उसकी मां के पर्स को छीनकर फरार हो गया। विरोध करने और पीछा करने पर आरोपी ने तमंचे से फायर किया और मौके से भाग निकला। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 नवंबर को पुलिस टीम ने लोको पायलट कॉलोनी में टावर के पास से आरोपी रेहान पुत्र इरशाद निवासी जकीरा, दायोंवाली गली, थाना किला, बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ओप्पो और एक पोको मोबाइल फोन, 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक हजार रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी संख्या UP25EJ-30641 बरामद की। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्कूटी से घूमकर लोगों के हाथों में दिखाई देने वाले मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीनता था। उसने चौपला पुल के पास एक महिला से ओप्पो मोबाइल छीनने तथा कुतुबखाना के पास ई-रिक्शा में जा रही महिला के पर्स से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए वह स्कूटी की नंबर प्लेट पर काली टेप लगा देता था।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, उपनिरीक्षक अक्षय सिवाच तथा कांस्टेबल इरशाद और मंजीत शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights