मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिवपुराण की महिमा और आध्यात्मिक महत्व को जीवन में उतारें श्रद्धालु : पं. प्रकाश पांडे

November 18, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बिहारीपुर खत्रियान स्थित रघुनाथ मंदिर में चल रही शिवपुराण कथा के छठे दिन कथावाचक पं. प्रकाश पांडे ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को शिवपुराण के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि मूल शिवपुराण में एक लाख से भी अधिक श्लोक थे। महर्षि वेदव्यास ने मानव कल्याण के उद्देश्य से इसे 24 हजार श्लोकों में संक्षिप्त किया, ताकि सामान्य जन भी इसे आसानी से पढ़ और समझ सकें। शिवपुराण केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक ज्ञान का भंडार है। श्रद्धालुओं को इसके संदेशों और शिक्षाओं को हृदय से ग्रहण कर अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इससे व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज का भी कल्याण होता है।
कथा के दौरान सोनू पांडे और मोनू पांडे ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण बना दिया। भजनों की रसधारा में श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।
मुख्य यजमान मुनीश कक्कड़ ने श्रद्धालुओं से अपील की कि 18 नवंबर को कथा का विश्राम होगा। इसलिए सभी भक्त समय से रघुनाथ मंदिर पहुंचकर कथा श्रवण और धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
इस अवसर पर इंद्रदेव त्रिवेदी, सचिन पाठक, पीयूष कक्कड़, सुभाष चौड़ा, कमला पाठक, वंश कक्कड़, अनुज रस्तोगी, सीपी सिंह, कल्पना पांडे, अलका कक्कड़, मुनीश कक्कड़ और राजीव मेहरोत्रा सहित अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights