मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गोरखपुर में युवक और उसकी मां के साथ कथित पुलिस बर्बरता पर भड़का ब्राह्मण महासभा, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

November 18, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में एक युवक और उसकी मां के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट, दुर्व्यवहार और अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आने के बाद अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने कड़ा विरोध जताया है। बुधवार को महासभा के पदाधिकारियों ने बरेली में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। संगठन ने आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, उन्हें तत्काल निलंबित करने और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई। महासभा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि गोरखपुर में शिवम पांडे और उनकी मां को पुलिस थाने में बुलाकर कथित रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई और एक पुलिस अधिकारी ने जूते पर थूककर उसे चटवाया। महासभा ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार कानून और लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा के खिलाफ है। संगठन ने मुख्यमंत्री से अपने गृह जनपद की इस घटना का तत्काल संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संस्था पदाधिकारी कौशल सारस्वत ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा इस घटना से बेहद आक्रोशित है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक और उसकी मां के साथ थाने में अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस अधिकारियों के मन में समाज के प्रति इस तरह की वैमनस्यता क्यों है। कौशल सारस्वत ने कहा कि समाज में लगातार हो रहे कथित उत्पीड़न और ऐसी घटनाओं पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी चिंता का विषय है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित समाज के प्रमुख नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जनप्रतिनिधियों को खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए। कौशल सारस्वत ने मुख्यमंत्री से मांग की कि घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर उनकी सेवाएं समाप्त करने की दिशा में कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो महासभा के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कूच करेंगे और जरूरत पड़ने पर गांधी प्रतिमा के सामने धरना व भूख हड़ताल भी करेंगे। महासभा के पदाधिकारी गजेंद्र पांडे ने कहा कि यह मामला केवल किसी जाति विशेष का नहीं, बल्कि मानवता और नागरिक सम्मान से जुड़ा है। किसी भी व्यक्ति के साथ पुलिस थाने में इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कथित निरंकुशता से आम लोगों में भय का माहौल पैदा होता है और लोग अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के पास जाने से भी डरने लगते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि संगठन देश में कहीं भी ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाता है। उन्होंने गोरखपुर की घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि युवक और उसके परिवार के साथ कथित मारपीट तथा जूते पर थूककर चटवाने का आरोप गंभीर है। उन्होंने मुख्यमंत्री और शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की। राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि महासभा अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक और अहिंसात्मक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। चाहे इसके लिए सड़कों पर उतरना पड़े या प्रदेश के किसी भी जनपद में आंदोलन करना पड़े, संगठन पीछे नहीं हटेगा। ज्ञापन में महासभा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि घटना की निष्पक्ष जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपराध के अनुरूप मुकदमा दर्ज कर तत्काल निलंबन और विभागीय कार्रवाई की जाए तथा दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाए। संगठन ने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से आम जनता का शासन-प्रशासन और कानून व्यवस्था पर विश्वास कायम रहेगा। इस दौरान अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र पांडे, महेश चंद्र पाठक, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल कौशल सारस्वत , दिव्य चतुर्वेदी, सुभाष झा, अंकुर अग्निहोत्री, संजय शर्मा , राम प्रकाश शर्मा , राधेश्याम शर्मा, संजय कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights