मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में सड़क सुरक्षा अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 104 वाहनों के चालान

November 17, 2026By admin0 comments
👁 7.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के दूसरे दिन परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की जांच से लेकर ओवरस्पीडिंग और स्टंट ड्राइविंग करने वालों पर शिकंजा कसा गया। वहीं, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में दो जेसीबी मशीनों को सीज कराया गया।अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम तथा यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी ने जनपद में संचालित 30 स्कूली वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट और बच्चों की सुरक्षित यात्रा से जुड़े अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों को परखा गया। जांच में कमियां मिलने पर दो स्कूली वाहनों के चालान किए गए।इसके अलावा इंटरसेप्टर के माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने और स्टंट ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल 104 चालान किए गए। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में खलबली मची रही।वहीं, कर एवं दस्तावेजों की जांच के दौरान बिना टैक्स, फिटनेस और बीमा के संचालित हो रही दो जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं। दोनों मशीनों को सीज कर थाना कादरचौक में खड़ा कराया गया।परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। अपने वाहनों के फिटनेस, बीमा, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें। स्कूली वाहन संचालकों को भी बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights