मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

छह विधानसभा क्षेत्रों में 20,53,010 मतदाताओं का विवरण जारी, 16 दिसम्बर तक प्राप्त होंगी दावे एवं आपत्तियां

November 17, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर 2026 को किया गया। इस संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। इस पर 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची में कुल 20,53,010 मतदाताओं का विवरण शामिल है। इनमें 11,33,908 पुरुष, 9,19,036 महिला तथा 66 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्रवार विवरण इस प्रकार है कि विधानसभा बिसौली में 3,62,247, सहसवान में 3,67,008, बिल्सी में 3,02,939, बदायूँ में 3,15,871, शेखूपुर में 3,54,470 तथा दातागंज में 3,50,475 मतदाता दर्ज हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने हैं। इसके लिए विशेष अभियान की तिथियां 21 नवम्बर (शनिवार), 22 नवम्बर (रविवार), 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवम्बर (रविवार) निर्धारित की गई हैं। इन विशेष अभियान तिथियों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथ पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों से इन अभियान तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बीएलओ द्वारा ग्राम सभा एवं वार्ड कमेटी की बैठकों में संबंधित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने तथा उनके माध्यम से आलेख्य निर्वाचक नामावली का अवलोकन कराने में सहयोग करने की अपील की गई, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित हो सकें।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराईं। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों की सूची एवं आलेख्य निर्वाचक नामावली निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस अजीत यादव, जिला मंत्री भाजपा विश्वजीत गुप्ता, सपा प्रतिनिधि अशोक यादव, बसपा जिला महासचिव अनूप पाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अचल शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार वर्मा तथा स्वीप के सह प्रभारी सरवर अली सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights