मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सहसवान रोजगार मेले में 223 युवाओं को मिली नौकरी की सौगात,14 कंपनियों ने लिया प्रतिभाग, 515 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

November 17, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सहसवान स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज परिसर में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 14 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे 515 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार दिया, जिनमें से 223 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन एवं शॉर्टलिस्ट किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सहसवान विक्रान्त यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता से रोजगार मेले में उत्साह का माहौल रहा।इस अवसर पर प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान के प्रबंधक आमोद कुमार रैण्डर, उपप्रबंधक सुरेश चन्द्र सक्सेना, प्रधानाचार्य रामसहाय बिन्द, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त यादव तथा कौशल विकास मिशन के विकासखंड परियोजना प्रबंधक अंकित यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकित यादव ने किया। मेले में जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights