मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में सड़क सुरक्षा अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 104 वाहनों के चालानछह विधानसभा क्षेत्रों में 20,53,010 मतदाताओं का विवरण जारी, 16 दिसम्बर तक प्राप्त होंगी दावे एवं आपत्तियांजनगणना-2027 में स्वगणना कर सक्रिय सहभागिता निभाएं: सीडीओराजकीय आईटीआई में 300 विद्यार्थियों ने लिया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षणएआई प्रज्ञा के तहत आईबीएम स्किल्सबिल्ड और 1एम1बी ने आयोजित किया निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमसहसवान रोजगार मेले में 223 युवाओं को मिली नौकरी की सौगात,14 कंपनियों ने लिया प्रतिभाग, 515 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरणबदायूँ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच झंडी पूजन के साथ मिनी कुंभ मेला ककोड़ा का शुभारंभ
Uttar Pradesh

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 44 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

November 17, 2026By admin0 comments
👁 7.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न सामाजिक वर्गों एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान देते हुए भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित विभिन्न पदों पर 44 कार्यकर्ताओं को शामिल कर भाजपा को नई मजबूती देने का प्रयास किया गया है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा अनुसूचित मोर्चा भाजपा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अनुसूचित समाज के सम्मान, सामाजिक न्याय, शिक्षा, आवास, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने और जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने में अनुसूचित मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा तेजपाल सागर ने कहा नई जिला कार्यकारिणी के गठन से भाजपा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर अनुसूचित समाज के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। बूथ स्तर तक भाजपा को सक्रिय करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के बीच पहुंचाया जाएगा। मिशन 2027 को लक्ष्य बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा। हमारा संकल्प है, कि अनुसूचित समाज की व्यापक भागीदारी के साथ भाजपा को और अधिक मजबूत बनाते हुए प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में योगदान दें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अनुसूचित मोर्चा की घोषित जिला कार्यकारिणी एवं दायित्व

जिला उपाध्यक्ष संजीव सागर, जयपाल दिवाकर, कुलदीप दिवाकर, बॉबी कोरी, राजकुमार सोनकर, भगवान सिंह वर्मा, राधेश्याम भास्कर, अर्चित सिंह, जिला महामंत्री सुखदेव वर्मा, सौरभ भारती, अभिषेक वर्मा, जिला मंत्री राज दिवाकर, अशोक भारती, राधेश्याम सागर, राहुल कुमार वाल्मीकि, पप्पू गिहार, आकाश कुमार वाल्मीकि, सूरजपाल सागर, मनोज चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सागर, जिला सह कोषाध्यक्ष राजकुमार वाल्मीकि, जिला मीडिया संयोजक अमित पिप्पल, जिला मीडिया सह संयोजक प्रदीप कुमार वाल्मीकि, जिला कार्यालय मंत्री मनोज कुमार सागर, जिला सह-कार्यालय मंत्री अंकित मथुरिया, रजत वाल्मीकि, जिला सोशल मीडिया संयोजक तेजस्वी सागर, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक हरीचरन पासी, अंकित गौतम, जिला आईटी संयोजक देवेश कुमार वर्मा, जिला शोध प्रमुख वीरेश सोनकर, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश सागर, प्रमोद सागर, मंगलीराम माथुर, ब्रह्मानन्द सागर, शनिराज प्रभाकर, सचिन वाल्मीकि, प्रदीप दिवाकर, हरी राम कोरी, अर्जुन गिहार, निरोत्तम सागर, हरिओम वर्मा, जितेन्द्र सागर, सतेंद्र वर्मा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights