मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में सड़क सुरक्षा अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 104 वाहनों के चालानछह विधानसभा क्षेत्रों में 20,53,010 मतदाताओं का विवरण जारी, 16 दिसम्बर तक प्राप्त होंगी दावे एवं आपत्तियांजनगणना-2027 में स्वगणना कर सक्रिय सहभागिता निभाएं: सीडीओराजकीय आईटीआई में 300 विद्यार्थियों ने लिया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षणएआई प्रज्ञा के तहत आईबीएम स्किल्सबिल्ड और 1एम1बी ने आयोजित किया निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमसहसवान रोजगार मेले में 223 युवाओं को मिली नौकरी की सौगात,14 कंपनियों ने लिया प्रतिभाग, 515 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरणबदायूँ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच झंडी पूजन के साथ मिनी कुंभ मेला ककोड़ा का शुभारंभ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में संविधान और मौलिक अधिकारों पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, टॉक शो में हुई सार्थक चर्चा**

November 17, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान एवं विद्यालय के लीगल लिटरेसी क्लब के अंतर्गत संविधान एवं मौलिक अधिकारों पर परिचर्चा और टॉक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों तथा कानूनी जागरूकता की समझ विकसित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के बीच ‘संविधान, इसकी आवश्यकता तथा मौलिक अधिकार’ विषय पर सामूहिक परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए और संविधान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी जिज्ञासाएं प्रस्तुत कीं।वहीं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने टॉक शो के माध्यम से संविधान की महत्ता, नागरिकों के मौलिक अधिकारों तथा उनके व्यावहारिक उपयोग पर प्रभावशाली एवं तार्किक संवाद प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया कि एक जागरूक नागरिक के लिए अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की जानकारी होना भी आवश्यक है।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों को अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी समुचित ज्ञान होना आवश्यक है। यही जागरूकता उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील एवं सशक्त नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विधिक साक्षरता कार्यक्रम विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं नैतिक विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights