मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मथुरा में 16-17 नवंबर को भाजपा का महामंथन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

November 15, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने मथुरा में 16 और 17 नवंबर को दो दिवसीय महत्वपूर्ण चिंतन एवं कोर ग्रुप बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बैठक में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने के साथ संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन करना है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश कोर ग्रुप के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी 17 नवंबर को बैठक में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के करीब 35 से 40 वरिष्ठ नेताओं के इस चिंतन शिविर में भाग लेने की संभावना जताई गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कमजोर चुनावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर भी मंथन

बैठक में केवल आगामी चुनाव की रणनीति ही नहीं, बल्कि पिछले चुनावों में सामने आई संगठनात्मक कमजोरियों की भी समीक्षा की जाएगी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता, चुनावी प्रबंधन में कमियां, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जनप्रतिनिधियों के कामकाज से जुड़े फीडबैक पर विशेष ध्यान दे सकता है। प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों की अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियों और चुनौतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

दूसरे राज्यों के संगठन पदाधिकारियों को भी बुलाया

इस बैठक में उत्तर प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड के संगठन पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किए जाने की खबर है। इन पदाधिकारियों के अनुभवों और सुझावों के आधार पर उत्तर प्रदेश में संगठन को अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की जा सकती है।

एसआईआर और मतदाता सूची पर भी रहेगी नजर

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटने और संशोधन से जुड़े विषय भी पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बैठक में पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

राजनीतिक दृष्टि से मथुरा की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अयोध्या और काशी के बाद ब्रज क्षेत्र में भाजपा की बढ़ती सक्रियता को भी राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान, जातीय समीकरण, धार्मिक-सांस्कृतिक मुद्दे और विकास कार्यों को लेकर पार्टी अपनी रणनीति को धार देने की कोशिश करेगी।

बैठक के बाद भाजपा प्रदेशभर में चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज कर सकती है। ऐसे में मथुरा का यह दो दिवसीय चिंतन शिविर मिशन-2027 के लिए पार्टी की आगामी दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights