मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Uttar Pradesh

पदोन्नति और वरिष्ठता का मुद्दा उठा, सीएमओ कार्यालय में फार्मेसिस्टों ने जताई नाराजगी, दिया धरना

November 13, 2026By admin0 comments
👁 9.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सहायक फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार, 13 मार्च को जिला शाखा बरेली के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना कर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्ट, चीफ फार्मासिस्ट एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित मांगों पर शासन और महानिदेशालय की उदासीनता को लेकर नाराजगी जताई। संगठन ने फार्मासिस्ट संवर्ग का पदनाम परिवर्तन, वरिष्ठता सूची जारी करने, पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने तथा वित्तीय और गैर वित्तीय विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई।
एसोसिएशन अखिलेश सक्सेना ने मांग की कि फार्मासिस्टों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चीफ फार्मासिस्ट के पद सृजित हों तथा ट्रामा सेंटरों में निर्धारित मानकों के अनुसार फार्मासिस्ट और चीफ फार्मासिस्ट की नियुक्ति की जाए। इसके अलावा ग्रेड पे, वेतनमान और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में दवाओं के वितरण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट संवर्ग को दिए जाने की मांग भी की गई।
सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 20 मार्च को प्रदेशभर के फार्मासिस्ट महानिदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
धरने में जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह गंगवार, संरक्षक बीसी यादव, सह संरक्षक संजीव कुमार सक्सेना, अंकित यादव , राजीव कुमार पाण्डेय , हरीश चंद्र सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह समेत अन्य फार्मेसिस्ट मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights