मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Uttar Pradesh

सड़क सुरक्षा अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 114 वाहनों के चालान

November 13, 2026By admin0 comments
👁 9.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 114 वाहनों के चालान किए गए। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन संचालित करने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के मामलों में 104 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, ओवरलोडिंग, वाहनों पर रिफ्लेक्टर न लगे होने, वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र और बीमा के बिना वाहन संचालित करने के अभियोग में 10 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में खलबली मची रही। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें। विभाग ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। सुरक्षित वाहन संचालन से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights